Aurangabad News: ओबरा विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सड़क सुरक्षा से लेकर नगर विकास तक उठाए बड़े मुद्दे

Aurangabad News: ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र और राज्य से जुड़े कई अहम जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
Aurangabad News: ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र और राज्य से जुड़े कई अहम जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
Aurangabad News:(ओम प्रकाश) ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र और राज्य से जुड़े कई अहम जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान विधायक ने नगर विकास, सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.
ओबरा को नगर पंचायत बनाने की मांग
मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से ओबरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। साथ ही दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के विस्तार पर भी ध्यान देने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि बढ़ती आबादी और शहरी सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए यह कदम क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है.
एनएच-139 को बताया “मौत की सड़क
विधायक ने एनएच-139 औरंगाबाद–पटना मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह सड़क अब लोगों के लिए “मौत की सड़क” बन चुकी है.
डॉ. प्रकाश चंद्र ने सड़क के तत्काल मरम्मत कार्य, चौड़ीकरण (फोरलेनिंग) और स्थायी समाधान होने तक सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है.
नितिन गडकरी से चर्चा का भरोसा
मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि आगामी दिल्ली दौरे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस मुद्दे पर चर्चा कर समाधान की दिशा में पहल की जाएगी.
जनप्रतिनिधियों की भागीदारी पर जोर
बैठक में विधायक ने यह भी मांग उठाई कि भविष्य में आयोजित सहयोग कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हो सके। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सहयोग कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए.
जिले की समस्याओं से भी कराया अवगत
मुलाकात के दौरान औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, समाजवादी नेता इंदल यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार मेहता और बिहार चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के औरंगाबाद चेयरमैन मुकेश गुप्ता सहित कई अन्य नेताओं ने भी जिले की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना प्राथमिकता
विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी.
Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










