Aurangabad News: बिहार की ऊर्जा ताकत बन रहा नवीनगर एनटीपीसी, 4360 मेगावाट क्षमता के साथ देश के बड़े पावर हब में होगा शामिल

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: बिहार की ऊर्जा ताकत बन रहा नवीनगर एनटीपीसी, 4360 मेगावाट क्षमता के साथ देश के बड़े पावर हब में होगा शामिल

Aurangabad News: बिहार की ऊर्जा ताकत बन रहा नवीनगर एनटीपीसी, 4360 मेगावाट क्षमता के साथ देश के बड़े पावर हब में होगा शामिल

Aurangabad News: बिहार की ऊर्जा ताकत बन रहा नवीनगर एनटीपीसी, 4360 मेगावाट क्षमता के साथ देश के बड़े पावर हब में होगा शामिल

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुधीर सिन्हा)औरंगाबाद जिले के नवीनगर एनटीपीसी में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई. परियोजना प्रमुख एलके बेहेरा ने कहा कि एनटीपीसी नवीनगर केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है.

बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रहा नवीनगर प्लांट

1980 मेगावाट क्षमता वाला नवीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. वर्ष 2025-26 में इस परियोजना ने 12,932 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं प्लांट लोड फैक्टर 78.28 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो इसकी मजबूत संचालन क्षमता को दर्शाता है.

स्टेज-II के तहत बनेंगी तीन नई इकाइयां

परियोजना प्रमुख एलके बेहेरा ने बताया कि एनटीपीसी नवीनगर के स्टेज-II के तहत 800 मेगावाट की तीन नई इकाइयों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. पिछले वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य लगातार प्रगति पर है.

उन्होंने बताया कि स्टेज-II पूरा होने के बाद प्लांट की कुल क्षमता बढ़कर 4360 मेगावाट हो जाएगी. इससे बिहार को अतिरिक्त 1500 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी और यह परियोजना देश के प्रमुख पावर प्लांटों में शामिल हो जाएगी.

2029 तक शुरू होगा नई यूनिट से उत्पादन

एलके बेहेरा ने कहा कि यूनिट-04 से मार्च 2029 तक बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है। नई इकाइयों में एयर कूल्ड कंडेंसर सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिससे पानी की खपत काफी कम होगी।

उन्होंने बताया कि तीनों नई इकाइयां अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित होंगी, जिससे उच्च तापमान और दबाव के जरिए अधिक दक्षता के साथ बिजली उत्पादन संभव हो सकेगा.

ग्रामीण विकास में भी निभा रहा अहम भूमिका

एनटीपीसी नवीनगर अपने सीएसआर, पी एंड आर और सीडी कार्यक्रमों के माध्यम से 22 से अधिक गांवों में विकास कार्य संचालित कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और कौशल विकास के क्षेत्र में परियोजना द्वारा कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं.

एलके बेहेरा ने कहा कि आसपास के गांवों के लोगों को एनटीपीसी अपने परिवार की तरह मानता है और ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

बालिका सशक्तिकरण अभियान की घोषणा

प्रेस वार्ता में बालिका सशक्तिकरण अभियान की भी घोषणा की गई। बताया गया कि आगामी 2 जून से बारुण और नवीनगर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों की 60 छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अभियान के तहत छात्राओं को गणित, हिंदी और अंग्रेजी के साथ कराटे, योग, कंप्यूटर एवं अन्य कौशल आधारित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। छात्राओं के लिए छात्रावास और पौष्टिक भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके.

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओ एंड एम) अनिल कुमार टीसी, महाप्रबंधक (परियोजना) राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (एडीएम) मनोरंजन पाणिग्रही सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन