Aurangabad News : नवीनगर में अपराधियों ने रोहतास के मेडिकल प्रैक्टिशनर की गोली मारकर की हत्या

Updated at : 22 Feb 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : नवीनगर में अपराधियों ने रोहतास के मेडिकल प्रैक्टिशनर की गोली मारकर की हत्या

Aurangabad News: क्लिनिक बंद कर जाते समय अपराधियों ने मारी गोली, हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

औरंगाबाद/नवीनगर.

नवीनगर में अज्ञात अपराधियों ने रोहतास के एक मेडिकल प्रैक्टिशनर की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के रूपाहता गांव निवासी अवधेश सिंह यादव के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रुप में हुई है. शव नवीनगर प्रखंड के कोइरीडीह पथ में केवला फाटक के समीप झाड़ी से बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, विकास नवीनगर के गोगो गांव के समीप क्लिनिक चलाता था. शुक्रवार की रात वह क्लिनिक बंद कर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इसके बाद अपराधियों ने उसके शव को केवला फाटक के समीप झाड़ी में फेंक दिया. आसपास के ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़े शव पर पड़ी तो घटना की सूचना पुलिस को दी. नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी. मृतक के पास रहे आधार कार्ड व मोबाइल में रहे नंबर से लगाये गये कॉल के आधार पर की गयी. मृतक के परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी और शव उन्हें सौंप दिया गया. घटना के बाद सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन की. उन्होंने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर एसएसएल की टीम को बुलाया गया था. एसपी के निर्देश पर एसआइटी का गठन भी किया गया है. एसआइटी द्वारा वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. जल्द ही हत्याकांड मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. इधर, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी है. चार महीने पहले जमीन विवाद को लेकर चचेरी बहन के लड़के ने उसे हत्या करने व मेडिकल क्लिनिक जलाने की धमकी दी थी. मृतक का एक बेटा व एक बेटी है. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन