जहानाबाद को सीएम नीतीश ने दिया 252 करोड़ का गिफ्ट, मंच से सम्राट चौधरी ने की तारीफ

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज जहानाबाद में हुई. यहां उन्होंने 252 करोड़ का गिफ्ट दिया. इस दौरान सीएम नीतीश जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए. मंच से उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला भी बोला.

विज्ञापन

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद में आज 182 करोड़ रुपए की 73 योजनाओं का शिलान्यास और 70 करोड़ रुपए की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया. साथ ही सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन भी किया. इसके अलावा जिले में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

लालू-राबड़ी शासनकाल पर क्या बोले?

जहानाबाद में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. मंच से सीएम नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की अब तक की उपलब्धियां गिनवाई. इसके साथ ही लालू-राबड़ी शासनकाल पर निशाना भी साधा. सीएम नीतीश कुमार ने कहा, पहले बहुत बुरा हाल था. पहले स्वास्थ्य सुविधाएं उचित नहीं थी. साथ ही लालू प्रसाद की तरफ से राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर भी हमला बोला.

सम्राट चौधरी ने की जमकर तारीफ

जहानाबाद के जनसंवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब तारीफ की. सम्राट चौधरी ने कहा, उन्होंने न्याय के साथ विकास किया है और पीएम मोदी के सपनों को पूरा कर रहे हैं. पीएम मोदी और सीएम नीतीश लगातार बिहार की समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं. हम आश्वस्त करते हैं इतिहास के पन्ने में जब-जब मगध की चर्चा होगी, तब बिहार की चर्चा होगी और नीतीश कुमार की चर्चा होगी. आगे भी नीतीश कुमार के ही मार्गदर्शन में बिहार की सरकार चलती रहेगी.

अरवल में भी सीएम नीतीश करेंगे यात्रा

सीएम नीतीश के जहानाबाद आने से पहले सुरक्षा के लिहाज से भी खास इंतजाम किए गए थे. सीएम सिक्योरिटी की टीम ने सभी जगहों का निरीक्षण किया था और चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही थी. जहानाबाद के बाद अब सीएम नीतीश अरवल जायेंगे. जिले में वह 63 करोड़ रुपए की लागत वाली 22 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही 90 करोड़ रुपए की 250 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Also Read: बिहार में अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी कर दी एडवाइजरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन