बिहार में अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी कर दी एडवाइजरी

Updated at : 23 Mar 2026 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Update for next three days

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Update: बिहार में दो दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम बदल गया है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन सोमवार की सुबह से ही धूप खिली हुई है. लेकिन हवा चलने की वजह से उसका असर थोड़ा कम लग रहा.

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. शनिवार और रविवार को राज्य के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लेकिन सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली और सुबह से ही धूप खिली हुई है. लेकिन इस बीच हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. जिससे लोगों को अभी भी गर्मी से थोड़ी-बहुत राहत मिली हुई है.

बिहार में अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, राज्यभर में अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग भागों के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के आसार हैं. रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में दर्ज किया गया. जबकि फारबिसगंज में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

राज्य का न्यूनतम तापमान 13.0 से 20.3 डिग्री के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर जगहों के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. पटना और अरवल जिलों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. लेकिन विभाग की माने तो, 26 मार्च से फिर मौसम में बदलाव हो सकता है.

26 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से 26 मार्च को बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी की माने तो, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में चेतावनी जारी की गई.

पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी बंगलादेश और आस-पास के समुद्री तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा पूर्वी भारत के ऊपर 12.8 किलोमीटर ऊपर ऊंचाई पर पछुआ जेट स्ट्रीम 70 नाट्स की रफ्तार से चल रही है. इसके कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है. इसके अलावा 26 मार्च से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है. जिसका असर भी देखने को मिलेगा.

Also Read: बिहार के CM फेस पर बोले चिराग पासवान- गठबंधन में सहमति लगभग पूरी, सम्राट मॉडल पर क्या कहा?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन