बिहार के CM फेस पर बोले चिराग पासवान- गठबंधन में सहमति लगभग पूरी, सम्राट मॉडल पर क्या कहा?

Updated:
विज्ञापन

चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री

Bihar New CM: बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसकी चर्चा तेज है. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, गठबंधन में सीएम फेस को लेकर सहमति लगभग पूरी हो गई है. जल्द ही औपचारिक घोषणा भी की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर भी अपनी बात रखी.

विज्ञापन

Bihar New CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर इन दिनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भावी उम्मीदवार माना जा रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने सम्राट मॉडल और राज्य के अगले सीएम को लेकर खास जानकारी दी. चिराग पासवान के मुताबिक, गठबंधन में लगभग सहमति बन गई है. अब बस औपचारिक ऐलान बाकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार में सम्राट मॉडल पर क्या बोले चिराग?

बिहार में सम्राट मॉडल को लेकर चिराग पासवान ने कहा, गृह मंत्री के तौर पर एक बड़ी जिम्मेदारी राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी निभा रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में और किस भूमिका में उनका मॉडल प्रदेश में दिखेगा, यह तो समय ही बताएगा. लेकिन मैं मानता हूं कि जो नई सरकार बनेगी, भले ही वो जिसके भी नेतृत्व में हो, उस सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव और मार्गदर्शन जरूर रहेगा.

बिहार के अगले सीएम फेस पर क्या बोले?

इसके साथ ही जेडीयू से मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, इन तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत चल रही है. यह तो समय की बात है और मुझे लगता है कि बहुत जल्द इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी. कौन मुख्यमंत्री और कौन उपमुख्यमंत्री होंगे, इसे लेकर गठबंधन के अंदर लगभग सहमति बन चुकी है. बहुत जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी. चिराग के इस बयान के बाद औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री के लिए इनके नाम की चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा कर रहे हैं. कई जिलों में करोड़ों की योजनाओं का गिफ्ट दे रहे हैं. इसके साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान कई बार सीएम नीतीश ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. लोगों से उनके लिए समर्थन भी मांगा. साथ ही बिहार के बहुत आगे बढ़ने की बात भी उन्होंने कही.

इन तमाम तस्वीरों को देखते हुए सम्राट चौधरी के ही राज्य का अगला सीएम होने की चर्चा हो रही. सम्राट चौधरी के अलावा सीएम नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार को भी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. लेकिन अब तक किसी तरह का औपचारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है.

Also Read: पटना में 24 और 25 मार्च को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अटल पथ और मरीन ड्राइव पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन