पटना में 24 और 25 मार्च को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अटल पथ और मरीन ड्राइव पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

मरीन ड्राइव

Traffic Route Changed: 24 और 25 मार्च को पटना के कुछ इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. 24 मार्च की दोपहर से 25 मार्च की सुबह 8 बजे तक गाड़ियां नहीं चलेंगी. खासकर अटल पथ और मरीन ड्राइव पर रोक रहेगी.

विज्ञापन

Traffic Route Changed: आज चैती छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा होगी. इसके बाद 24 मार्च को शाम और फिर 25 मार्च को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा. छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए 24 और 25 मार्च को पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. अटल पथ, मरीन ड्राइव के साथ-साथ कई इलाकों में गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी.

पटना के इन इलाकों में नहीं चलेंगी गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, यह रोक 24 मार्च की दोपहर से 25 मार्च की सुबह 8 बजे तक रहेगी. अशोक राजपथ पर करगिल चौक से दीदारगंज तक गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी. अशोक राजपथ के तमाम एंट्री प्वाइंट बंद रहेंगे. घाटों पर पहुंचने वाले छठ व्रतियों की गाड़ियों को पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज के कैंपस में पार्क किया जाएगा. जबकि सामान्य गाड़ियां नहीं जा सकेंगी.

इसके साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम के 5:30 बजे तक और 25 मार्च को सुबह 3 से 6 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की तरफ गाड़ियां के चलने पर रोक रहेगी. लेकिन इस दौरान लोगों के पास वैकल्पिक रास्ते का ऑप्शन होगा. लोग रामजीचक मोड़ से नहर रोड से गुजरते हुए बेली रोड जा सकेंगे.

अटल पथ और मरीन ड्राइव पर भी रहेगी रोक

पटना के फेमस अटल पथ और मरीन ड्राइव पर भी गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी. जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक और 25 की सुबह 2 से 9 बजे तक अटल पथ से जेपी सेतु होते सोनपुर के तरफ गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी. अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ ना तो पार्किंग की व्यवस्था होगी और ना ही गाड़ियां चलेंगी. कंगन घाट से मरीन ड्राइव पर पश्चिम की तरफ भी नो एंट्री रहेगी.

इसके अलावा जेपी सेतु पर भारी गाड़ियां नहीं जा सकेंगी. जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से गायघाट तक दोनों फ्लैंक में गाड़ियां नहीं चलेंगी. इसके अलावा जो बसें होंगी, वह गांधी मैदान गेट नंबर- 10 के अंदर पार्क की जा सकेंगी.

Also Read: पटना के इस इलाके में बनेगी हाईटेक मंडी, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन