पटना के इस इलाके में बनेगी हाईटेक मंडी, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी ये सुविधा

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Farmers: बिहार के किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार कई पहल कर रही है. ऐसे में पटना में अब हाईटेक मंडी बनाई जाएगी. यहां किसानों और व्यापारियों को कई सुविधाएं मिलेंगी. इस साल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Farmers: पटना के मुसल्लहपुर कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के मॉडर्नाइजेशन और रिनोवेशन का काम किया जा रहा है. इसके लिए कृषि विभाग की ओर से टोटल 68.41 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. बाजार प्रांगण में पेयजल, शौचालय, लाइट, सुरक्षा, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, गोदाम की व्यवस्था की जा रही है.

इससे किसानों और व्यापारियों को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक बाजार परिसर उपलब्ध होगा. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण एजेंसी ने बताया है कि मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण के मॉडर्नाइजेशन और रिनोवेशन का काम साल 2026 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा.

ई-नाम से जुड़ेगा बाजार प्रांगण

जानकारी के मुताबिक, मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण को ई-नाम प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेशनल और इंटरनेशनल मंडियों से जोड़ा जाएगा. ई-नाम से जुड़ने पर किसानों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकेगा.

साथ ही फल-सब्जी विक्रेता संघ ने सीए कोल्ड स्टोरेज, संतरा भंडारण के लिए दो विशेष चैंबर, प्रदर्शनी हॉल की व्यवस्था कराने की मांग कृषि मंत्री से की है. इसके अलावा गेट नंबर-2 से आने वाले किसानों की गाड़ियों को नो-एंट्री से मुक्त करने की मांग की गई है.

चहारदीवारी का निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ शुरू

मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण के लगभग तीन-चौथाई हिस्से की अभी तक मापी और सीमांकन नहीं हुआ है. इस कारण चहारदीवारी का निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है. अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को जल्द ही सीमांकन का काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन