तृणमूल कांग्रेस ने असम के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, मांडिया से लड़ेंगे शेरमन अली अहमद

TMC Candidate List Assam election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 में रायजोर दल अब कांग्रेस सहित 6 दलों के विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए अपनी अंतिम सूची में उसने शेरमन अली अहमद को टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद 3 बार के विधायक अहमद टीएमसी में शामिल हो गये. ममता बनर्जी की पार्टी ने उन्हें मांडिया से अपना उम्मीदवार बनाया है.
TMC Candidate List Assam: तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की, जिसमें कांग्रेस विधायक शेरमन अली अहमद को मांडिया निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डुलू अहमद की उम्मीदवारी वापस ले ली गयी. नवीनतम सूची में पार्टी के सात उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि पहली सूची में 11 उम्मीदवार थे.
अब तक 17 उम्मीदवार घोषित
चमारिया निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार डुलू अहमद की उम्मीदवारी वापस लेने के बाद, तृणमूल ने अब तक 17 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. शेरमन अली अहमद, जो पार्टी अनुशासन का बार-बार उल्लंघन करने के कारण विधायक के रूप में अपने वर्तमान कार्यकाल के अधिकांश समय तक कांग्रेस से निलंबित रहे, इस महीने की शुरुआत में एक अन्य विपक्षी पार्टी, रायजोर दल में शामिल हो गये थे.
3 बार के विधायक कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल
चूंकि, रायजोर दल अब कांग्रेस सहित 6 दलों के विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए शनिवार देर रात प्रकाशित अपनी अंतिम सूची में उसने शेरमन अली अहमद को टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद 3 बार के विधायक अहमद टीएमसी में शामिल हो गये और उन्हें मांडिया से तृणमूल का उम्मीदवार बनाया गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सेकेंड लिस्ट में इन लोगों को बनाया गया उम्मीदवार
- हाजो-सुआलकुची से रोजी अहमद
- गुवाहाटी सेंट्रल से अभिजीत मजूमदार
- चाबुआ-लाहोवाल से इनुस कुमार कंदन
- मरियानी से परेश बोरा
- करीमगंज उत्तर से परिमल रंजन रॉय
- करीमगंज दक्षिण से अजीज अहमद खान
चमारिया से पार्टी ने वापस लिया उम्मीदवार
पार्टी ने कहा है कि पहली सूची (क्रम संख्या 6) में संशोधन. चमारिया विधानसभा क्षेत्र (एलएसी संख्या 27) से उम्मीदवारी वापस ले ली गयी है.
पहली सूची में घोषित प्रमुख उम्मीदवारों के नाम
- कोकराझार से उदंगश्री नरजारी
- बिलासीपारा से मोमिनुर इस्लाम
- अभयपुरी से कौशिक रंजन दास
- बजाली से कल्याणी कलिता
- गोरेश्वर से राजन चौहान
- मंगलदाई से हरे कृष्ण डेका
- काटीगोरा से फजीउर रहमान लस्कर
- सोनाई से शाहजहां लस्कर
9 अप्रैल को 126 सीट पर चुनाव
असम विधानसभा की 126 सीट के लिए 9 अप्रैल को चुनाव कराये जायेंगे. असम में इस बार एक ही दिन में सभी सीटों पर वोटिंग होगी. मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन तय हो जायेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के चुनावी शंखनाद पर कुदरत का पहरा, अलीपुरदुआर की जनसभा टली
कोलकाता से पहले सिलीगुड़ी में PM मोदी का मेगा रोड शो, उत्तर बंगाल फतह का ये है BJP प्लान
एक्शन मोड में चुनाव आयोग, थानों में बड़े अफसर, वोटिंग से पहले ‘खौफ का खेल’ खत्म!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




