Aurangabad News : जख्मी युवक ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 22 Feb 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : जख्मी युवक ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Aurangabad News: कार सवार युवकों के साथ मारपीट मामले में एसआइटी का गठन

विज्ञापन

दाउदनगर.

दाउदनगर-बारुण रोड पर पिराहीबाग के पास कार सवार दो युवकों के साथ मारपीट किये जाने के मामले में एसपी द्वारा एसआइटी का गठन किया गया है. औरंगाबाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि शुक्रवार की शाम दाउदनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि पिराहीबाग के पास कार में सवार व्यक्तियों को एक पिकअप में सवार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की जा रही है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मारपीट में घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घायलों द्वारा बताया गया कि पिकअप सवार कुछ असामाजिक तत्वों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है. इस संदर्भ में दाउदनगर थाना कांड संख्या 128/25 दर्ज की गयी. कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया. गठित एसआइटी द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, आसूचना संकलन, ह्यूमन इंटेलिजेंस एवं तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित कर ली जायेगी. अग्रेतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम दो युवकों के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें कार सवार दाउदनगर के गया रोड उपकारा के पास निवासी (स्थाई पता करमाही) 21 वर्षीय अभिमन्यु कुमार व भिनक बिगहा निवासी 21 वर्षीय प्रेम कुमार जख्मी हो गये थे. दोनों युवक नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार के छात्र हैं और शुक्रवार की शाम कॉलेज से कार से अपने घर वापस लौट रहे थे. घटना के संबंध में पांच नामजद और 15-20 अज्ञात को आरोपित बनाते हुए जख्मी युवक अभिमन्यु कुमार द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि बीच रास्ते में डिहरा लख के पास एक कार और एक पिकअप के चालक ओवरटेक कर रहे थे. जैसे ही उसकी कार पिराहीबाग पहुंची तो पिकअप एवं कार को रोड के बीच रोक दिया गया और गाड़ी में धक्का मार कर क्षतिग्रस्त करने लगा. 20-25 की संख्या में लोग पहुंच गये और मारपीट करने लगे. प्राथमिकी के अनुसार, दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया. दोनों का मोबाइल छीन लिया गया. सूचक की कार को ईंट-पत्थर एवं रड से व पिकअप से धक्का मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. सूचक के दोस्त प्रेम कुमार ने थाना को सूचना दिया, तब थाने की पुलिस पहुंची और दोनों को बचाकर ले गयी. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई.थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है .अज्ञात आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन