Aurangabad News : मदनपुर के मनिका बाजार में अचानक लगी आग, चार दुकानें जलकर खाक

Updated at : 27 Feb 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : मदनपुर के मनिका बाजार में अचानक लगी आग, चार दुकानें जलकर खाक

Aurangabad News: आग का कहर : दमकल की टीम को पहुंचने के पहले ही लाखों का हुआ नुकसान

विज्ञापन

औरंगाबाद/मदनपुर.

बुधवार की रात मदनपुर थाना क्षेत्र के मनिका बाजार में अचानक लगी आग से चार दुकानें जलकर राख हो गयी. इस घटना में व्यवसायियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. दुकान में रखे तमाम सामान जलकर राख हो गये. घटना के पीछे कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. असामाजिक तत्वों की करतूत की भी चर्चा है. वैसे कुछ लोगों द्वारा बाजार में आग लगने की सूचना मदनपुर थाना और अग्निमशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की. पता चला कि जबतक दमकल की टीम आग पर काबू पाती तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में मनिका निवासी देवेंद्र चौधरी के पुत्र गुडु चौधरी का सब्जी दुकान, सूर्योधन गुप्ता के पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता की जेनरल स्टोर की दुकान, जगन्नाथ साव के पुत्र संतोष साव की स्वीट होम होटल, विजय साव के पुत्र गोलू कुमार की चाट दुकान जलकर राख हो गयी. सब्जी दुकानदार गुड्डू चौधरी ने बताया की दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये के सब्जी व छह हजार रुपये नकद जलकर राख हो गये. होटल संचालक संतोष साव ने बताया कि पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया की चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि गोलू कुमार ने बताया कि उसे 10 से 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. सीओ अकबर हुसैन ने बताया कि अगलगी की जानकारी मिली है. राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन किया गया है. सरकारी नियमानुसार पीड़ितों को उचित लाभ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन