Aurangabad News: दाउदनगर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: दाउदनगर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

Aurangabad News: दाउदनगर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव, 30 मई को होगा तीन सदस्यों का निर्वाचन, वार्ड पार्षदों की भूमिका होगी निर्णायक जानिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर नगर पर्षद में सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व में 16 अप्रैल को प्रस्तावित यह चुनाव स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब नगर विकास एवं आवास विभाग के नए कार्यक्रम के तहत 30 मई को चुनाव कराया जाएगा.निर्वाचन प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में सुबह आठ बजे से शुरू होगी. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिलाधिकारी औरंगाबाद द्वारा नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों को पत्र भेजकर सूचना दी गई है.

विभागीय अधिसूचना के बाद जारी हुआ नया कार्यक्रम

पत्र में बताया गया है कि बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 के तहत बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 21(3) एवं 27(3) में संशोधन के बाद विभागीय अधिसूचना जारी की गई थी. उसी के आलोक में पहले 16 अप्रैल को चुनाव की तिथि निर्धारित हुई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था.

अब विभाग द्वारा 25 से 31 मई तक नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव कराने का नया कार्यक्रम जारी किया गया है.अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन ने बताया कि नगर पर्षद दाउदनगर में समिति के तीन सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा. इसके लिए निर्वाची पदाधिकारी के साथ तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं.

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. मतदान के लिए तीन बैलट बॉक्स लगाए जाएंगे. मतदान, मतगणना तथा विजयी उम्मीदवारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने तक पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की जाएगी.इधर, चुनाव की तिथि तय होते ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.संभावित उम्मीदवारों ने वार्ड पार्षदों का समर्थन जुटाने के लिए संपर्क अभियान शुरू कर दिया है.

संभावित उम्मीदवारों ने तेज किया संपर्क अभियान

पूर्व की तैयारियों के अनुसार समिति के तीन पदों के लिए करीब 10 उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी. पहले पद के लिए तीन, दूसरे पद के लिए चार महिला उम्मीदवारों तथा तीसरे पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबले की चर्चा थी.अब दोबारा चुनाव की घोषणा के बाद फिर से नए समीकरण बनते दिख रहे हैं.राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार मुकाबला और भी रोचक हो सकता है, क्योंकि वार्ड पार्षदों की भूमिका निर्णायक रहने वाली है.

Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन