Auranhabad News : अभियंत्रण महाविद्यालय को मिला तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप सेल अवार्ड

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 21 Jan 2026 9:30 PM

विज्ञापन

Aurangabad News: वर्ष 2025 के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार से मिला अवार्ड

विज्ञापन

रफीगंज. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद के स्टार्टअप सेल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और नवाचार आधारित उपलब्धियों से राज्य व देश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है. वर्ष 2025 के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल को बिहार सरकार द्वारा बिहार का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप सेल अवार्ड प्रदान किया गया है. यह सम्मान बिहार सरकार के उद्योग मंत्रालय द्वारा दिया गया. ज्ञात हो कि स्टार्टअप बिहार योजना के अंतर्गत राज्य भर में 46 स्टार्टअप सेल संचालित हैं, जिनमें यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बड़ी सफलता मानी जा रही है. महाविद्यालय द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय औरंगाबाद ने केवल राज्य स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. हाल ही में महाविद्यालय की छात्र टीम ने नेशनल लेवल इनोवेशन चैलेंज में देश भर की सैकड़ों टीमों को पीछे छोड़ते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता, तकनीकी दक्षता और स्टार्टअप सेल द्वारा प्रदान किए गए सतत मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है.यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में महाविद्यालय को प्रथम सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप सेल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. स्टार्टअप सेल इंचार्ज प्रो आनंद राज ने कहा कि स्टार्टअप सेल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल नौकरी के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें जॉब क्रिएटर के रूप में विकसित करना है.अब तक 20 से अधिक स्टार्टअप्स को स्टार्टअप सेल के मार्गदर्शन में फंडिंग प्राप्त हो चुकी है, जो क्षेत्रीय उद्यमिता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने इस उपलब्धि पर स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर आनन्द कुमार, स्टूडेंट्स कोऑर्डिनेटर नीतीश, अनुराग, प्रियंजन, आशुतोष एवं हरेकृष्णा व समस्त महाविद्यालय परिवार को निरंतर सहयोग के लिए हर्ष जताया है. प्राचार्य डॉ प्रशांत मणि ने कहा कि इनोवेशन और स्टार्टअप आज की शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता हैं. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उद्यमशीलता, समस्या समाधान और नेतृत्व कौशल विकसित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है. उद्योग विभाग, औरंगाबाद के महाप्रबंधक मो अफ्फान ने स्टार्टअप सेल की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हर्ष जताया. कहा कि यह सफलता जिले और राज्य के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन