Aurangabad News: दाउदनगर कोऑपरेटिव बैंक बना आदर्श शाखा, किसानों-व्यापारियों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: दाउदनगर कोऑपरेटिव बैंक बना आदर्श शाखा, किसानों-व्यापारियों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर कोऑपरेटिव बैंक शाखा का आदर्श शाखा के रूप में जीर्णोद्धार ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है. माइक्रो एटीएम, केसीसी ऋण वितरण और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से किसानों, व्यापारियों और ग्रामीण ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा. बैंक प्रबंधन का […]

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर कोऑपरेटिव बैंक शाखा का आदर्श शाखा के रूप में जीर्णोद्धार ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है. माइक्रो एटीएम, केसीसी ऋण वितरण और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से किसानों, व्यापारियों और ग्रामीण ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा. बैंक प्रबंधन का मानना है कि सहकारिता आधारित यह मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों तथा व्यापारियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक औरंगाबाद की दाउदनगर शाखा का आदर्श शाखा के रूप में जीर्णोद्धार कर भव्य उद्घाटन किया गया. नई सुविधाओं से सुसज्जित शाखा का उद्घाटन जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं प्रबंध निदेशक सौरभ किशोर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

उद्घाटन समारोह में जुटे बैंक ग्राहक व पैक्स प्रतिनिधि

उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष, बैंक कर्मी एवं बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने सहकारिता आधारित बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की योजनाओं की जानकारी दी.

समितियों को जोड़ने की प्रक्रिया होगी आसान

बैंक प्रबंधन ने बताया कि सभी प्रकार की समितियों को बैंक से संबद्ध करने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक लोग बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ सकें.

इसके साथ ही पैक्स को डीएमए (डायरेक्ट मार्केटिंग एजेंट) के रूप में अधिकृत कर माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गांवों में ही नकद निकासी, जमा एवं अन्य बैंकिंग सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी और लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

किसानों को समय पर मिलेगा केसीसी ऋण

बैंक अधिकारियों ने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण वितरण प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा, ताकि किसानों को खेती के लिए समय पर आर्थिक सहायता मिल सके.

उन्होंने कहा कि सहकारिता बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसानों, व्यापारियों और समितियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी शाखा

जीर्णोद्धार के बाद दाउदनगर शाखा अब आधुनिक संसाधनों और बेहतर ग्राहक सुविधाओं से लैस आदर्श शाखा के रूप में कार्य करेगी। नई व्यवस्था से ग्राहकों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव मिलेगा। बैंक परिसर को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर वातावरण में सेवाएं प्राप्त होंगी.

सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए बैंक लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा.

वहीं प्रबंध निदेशक सौरभ किशोर ने कहा कि बैंक की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

कार्यक्रम के अंत में बैंक प्रबंधन ने सभी पैक्स, समितियों एवं ग्राहकों से बैंक द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अन्य लोगों को भी इन सुविधाओं से जोड़कर सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन