Aurangabad News : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated at : 22 Feb 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News: बीसीसीएल से कुछ वर्ष पूर्व हुए थे सेवानिवृत्त, छह महीने पूर्व हुई थी बेटे की भी मौत
विज्ञापन
औरंगाबाद ग्रामीण.
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहारा व कनबेहरी गांव के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 55 वर्षीय बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी विष्णु चौहान के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि विष्णु चौहान बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी थे. बीसीसीएल से सेवानिवृत होने के बाद वे अपने घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे. शनिवार की सुबह अपने घर से खाना खाकर किसी काम से कनबेहरी तरफ निकले थे. कुछ देर बाद दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली. सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान घायल उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर, मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा. जानकारी मिली कि छह महीने पहले ही मृतक के बेटे की भी मौत हुई थी. परिजन बेटे की मौत का सदमा भूले भी नहीं थे कि घर के मुख्य सदस्य की भी मौत हो गयी. घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में विष्णु चौहान नामक व्यक्ति की मौत हुई है. पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




