गैस वितरण नियम को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी, 45 दिन की नियमावली बनी सिरदर्द, भारी परेशानी

Published by :Sakshi kumari
Published at :11 May 2026 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Consumers upset over gas distribution rules 45-day regulation

गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानी

जिले के देव नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद यहां के एलपीजी उपभोक्ताओं को अब भी ग्रामीण व्यवस्था के तहत गैस आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (रविकांत पाठक) जिले के देव नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद यहां के एलपीजी उपभोक्ताओं को अब भी ग्रामीण व्यवस्था के तहत गैस आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि जहां लोग शहरी करों का भुगतान कर रहे हैं, वहीं गैस बुकिंग में उन्हें ग्रामीण नियमों के दायरे में रखा गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

45 दिन वाली नियमावली बनी परेशानी

नगर पंचायत बनने के बाद भी देव में एलपीजी उपभोक्ताओं को शहरी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति होती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन निर्धारित है. लेकिन देव के उपभोक्ताओं के लिए अब भी 45 दिन वाला नियम लागू है.

स्थानीय लोगों की शिकायत- 22 से 25 दिन चलता है सिलेंडर

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सिलेंडर लगभग 22 से 25 दिन ही चलता है, जिसके बाद उन्हें 15 से 20 दिनों तक गैस की किल्लत झेलनी पड़ती है. ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में भी 45 दिन से पहले रिफिल की अनुमति नहीं मिल रही है, जिससे गृहिणियों और छोटे व्यवसायियों को भारी परेशानी हो रही है.

उपभोक्ताओं ने लगाया गंभीर आरोप

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि वे नगर पंचायत बनने के बाद होल्डिंग टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य नगरीय करों का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर अब भी ग्रामीण नियमों में फंसे हुए हैं. उनका कहना है कि टैक्स शहर का लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं गांव जैसी दी जा रही हैं.

अभी तक गैस वितरण की व्यवस्था नहीं

इस मामले पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) सीटू सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में देव को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है, लेकिन गैस वितरण व्यवस्था अभी भी ग्रामीण नियमों के अनुसार ही चल रही है. उन्होंने कहा कि शहरी नियम लागू करने को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों को पत्राचार किया गया है. स्थानीय उपभोक्ताओं में इस व्यवस्था को लेकर लगातार असंतोष बढ़ रहा है और वे जल्द शहरी नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: Kaimur News: साला की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन