संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने तेज किया डिजिटल सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने तेज किया डिजिटल सदस्यता अभियान

Aurangabad News: औरंगाबाद के दाउदनगर में घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ने में जुटे कार्यकर्ता, 300 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा,पढिए पूरी खबर नीचे.

विज्ञापन

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत दाउदनगर में डिजिटल सदस्यता अभियान को तेज कर दिया गया है. प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुराना शहर इलाके में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया.

घर-घर पहुंचकर किया जनसंपर्क

अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से संपर्क किया. इस दौरान पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी लोगों को दी गई. साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया.

डिजिटल माध्यम से हो रहा सदस्यता पंजीकरण

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस बार सदस्यता अभियान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है. इच्छुक लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक बन सके.

300 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य आम लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है. उन्होंने बताया कि दाउदनगर प्रखंड में 300 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. हालांकि कार्यकर्ता इससे अधिक लोगों को सदस्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

जनहितकारी नीतियों से प्रभावित हो रहे लोग

कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि सदस्यता अभियान संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सदस्यता अभियान में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आरपी यादव, नगर अध्यक्ष मो. शमीम, मीडिया प्रभारी युवराज पांडेय, राशीद इमाम सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे. नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें: गर्मी से झुलस रहा बिहार, इन जिलों में लोगों का हाल बेहाल, मौसम बदलने की उम्मीद

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन