Aurangabad News : मां की डांट से नाराज बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश, रेफर

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : मां की डांट से नाराज बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश, रेफर

Aurangabad News :वह घर के एक कमरे में अपने आप को बंद कर लिया तथा पंखे से दुपट्टा का फंदा लगाकर झूल गयी

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां की डांट से नाराज एक बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पता चला कि वह घर के एक कमरे में अपने आप को बंद कर लिया तथा पंखे से दुपट्टा का फंदा लगाकर झूल गयी. जब उसकी मां ने उसे फंदे से लटकते देखा तो शोर मचा कर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी. चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तथा अन्य लोग वहां पहुंचे तथा किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में घुसे और उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मदनपुर स्थित सामुदायिक अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती के पिता किसी दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं. उनकी पत्नी बाल बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है. उनकी बेटी पास के गांव में स्थित विद्यालय में 10वीं क्लास की छात्रा है. जानकारी मिली कि मंगलवार को वह स्कूल नहीं जा रही थी. उसकी मां ने उसे स्कूल जाने के लिए फटकार लगायी. इसके बाद उसने गुस्से में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन