Aurangabad News: परसी पुल के पास हादसा, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: परसी पुल के पास हादसा, दो घायल

Aurangabad News: ​ठेकेदार की लापरवाही पड़ी भारी: अधूरे पुल के पास बिना बैरिकेडिंग के छोड़ा गड्ढा, हुआ हादसा

Aurangabad News: ​ठेकेदार की लापरवाही पड़ी भारी: अधूरे पुल के पास बिना बैरिकेडिंग के छोड़ा गड्ढा, हुआ हादसा

विज्ञापन

Aurangabad News:औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के परसी पुल के समीप शनिबार की देर रात अंधेरे के कारण एक अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला और इसकी सूचना फेसर थाना पुलिस को दी.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.घायलों की पहचान दरियापुर निवासी जितेंद्र यादव और रमेश यादव के रूप में की गई है.

​थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, स्थानीय समाजसेवी ब्रजेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि यह हादसा पूरी तरह से ‘एक्सिडेंट रोड’ के ठेकेदार की लापरवाही की वजह से हुआ है. सड़क पर पुल बनाने के लिए गहरा गड्ढा खोदकर बिना किसी बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड के ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे रात के अंधेरे में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं.

Also Read: दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन