औरंगाबाद में चाची से छेड़खानी का भतीजे ने लिया बदला, पहले पिलाया गांजा भी कर दी हत्या

Published by :Sakshi kumari
Updated at :12 May 2026 1:40 PM
विज्ञापन
Nephew takes revenge

प्रेस वार्ता में मौजूद एसडीपीओ

जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार विधि-विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Aurangabad Crime News: (औरंगाबाद से सुजीत कुमार) जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार विधि-विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया है. इस सनसनीखेज मामले की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने दी. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, नवीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दिग्घी पोखराही निवासी युवक पीयूष कुमार 28 अप्रैल को एक बारात में शामिल होने गया था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच दो मई 2026 को गांव के उत्तर दिशा स्थित खेत से युवक का शव बरामद हुआ. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा था.

पुलिस ने 4 नाबालिग को किया गिरफ्तार

एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-एक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए. मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले. पुलिस ने संदेह के आधार पर चार विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.पूछताछ में सभी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

हत्या के बाद खेत में फेंका शव

एसडीपीओ ने बताया कि पुरानी रंजिश और बदले की भावना में इस वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपियों ने युवक को नवीनगर स्टेशन के समीप बुलाया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए शव को खेत में फेंक दिया गया और मृतक का मोबाइल अलग स्थान पर छिपा दिया गया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है.

चाची से छेड़खानी का लिया बदला

इस मामले में पहले दर्ज गुमशुदगी कांड को अब हत्या की धाराओं में परिवर्तित कर दिया गया है. पुलिस ने सभी चारों बालकों को निरुद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने चारों विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक बालक की चाची के साथ मृतक द्वारा कथित छेड़खानी की घटना हुई थी. इसी बात को लेकर आरोपी लंबे समय से बदले की फिराक में थे. योजना के तहत पीयूष को बुलाया और गांजा पिलाकर उसकी हत्या कर दी.

Also Read: औरंगाबाद में इस दिन चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने दिया सख्त, दुकानदारों को चेतावनी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन