ओरा विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा, हेडमास्टर ने किया इंकार

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 4:51 PM

विज्ञापन

????????????

इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश दिखा. दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन

इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक द्वारा एक छात्र की कथित रूप से पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद स्कूल परिसर में ही छात्र बेहोश हो गया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. घायल छात्र की पहचान ओरा गांव निवासी कामेश्वर यादव के 11 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश दिखा. दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल छात्र ने बताया कि सोमवार को वह स्कूल गया था. कक्षा के दौरान उसे शौच के लिए बाहर जाना था, लेकिन उसे अनुमति नहीं दी गयी. इसके बावजूद जब वह बाहर निकलने लगा तो प्रधानाध्यापक नाराज हो गये और उसे खदेड़ते हुए पकड़ने का प्रयास किया. छात्र का आरोप है कि प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना की जानकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की बड़ी बहन माही कुमारी ने परिजनों को दी. परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चे को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया.

आरोप गलत, छात्र को हाइवे पर जाने से रोका

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने मारपीट के आरोपों से इन्कार किया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है, जिस कारण मुख्य गेट बंद था. छात्र दूसरे गेट से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भागने की कोशिश कर रहा था. उसे रोकने के दौरान दोनों फिसलकर गिर गए, जिसमें छात्र को चोट लग गई और उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं. मारपीट का आरोप गलत है. अपने विद्यालय के बच्चों को वे गंभीरता से ध्यान रखते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन