ePaper

ट्रक के धक्का से भैंस जख्मी होने के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated at : 11 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक के धक्का से भैंस जख्मी होने के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कुछ ही देर में चिल्हकी मोड़ से लेकर दधपा व रसोईया तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी तथा काफी देर तक आवागमन बाधित रहा

विज्ञापन

अंबा. ट्रक के धक्का से भैंस जख्मी होने के बाद ग्रामीणों ने अंबा-नवीनगर मुख्य रोड को जाम कर दिया. घटना दधपा गांव के समीप की है. कुछ ही देर में चिल्हकी मोड़ से लेकर दधपा व रसोईया तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी तथा काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. इस क्रम में आकर्षितों ने ट्रक के चक्के की हवा निकाल दी तथा शीशे भी तोड़ दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरापुर गांव के पंकज यादव अपनी भैंस लेकर सड़क से जा रहे थे. इसी क्रम में दधपा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से भैंस जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी प्रशांत त्रिवेदी, पीएसआइ मिकू कुमार, एएसआइ महेंद्र पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया. हालांकि, आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की एक भी सुनने को तैयार नहीं थे. काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद जाम को हटा कर आवागमन शुरू कराया गया. इधर पशु चिकित्सकों द्वारा भैंस का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन