डायन का आरोप लगाकर मारपीट, महिला सहित दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
डायन का आरोप लगाकर मारपीट, महिला सहित दो लोग घायल

घायलों में देवजरा निवासी बालेश्वर राम की पत्नी माया देवी और उसका पुत्र अरविंद राम है शामिल हैं

विज्ञापन

मदनपुर. थाना क्षेत्र के देवजरा गांव में सोमवार को एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया. इस घटना में महिला के साथ-साथ उसका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. दोनों का इलाज सीएचसी मदनपुर में कराया गया. घायलों में देवजरा निवासी बालेश्वर राम की पत्नी माया देवी और उसका पुत्र अरविंद राम है शामिल हैं. घायल अरविंद राम ने बताया कि गांव के ही संजय राम द्वारा करीब 10 वर्षों से डायन का आरोप लगाया जा रहा है. जब भी उसके परिवार में कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो वह उसकी मां पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट करता है. वह कहता है उसने ही झाड़ फूंक कर प्रेत लगा देती है. सोमवार को संजय राम उसकी मां को डायन बोल कर मारपीट कर ही रहा था तभी वह बचाव करने पहुंचा, तो उसके भी मारपीट की. वैसे घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है. जांचोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन