ePaper

वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक व कोचिंग जा रही दो छात्राएं जख्मी

Updated at : 03 Aug 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात  की चपेट में आने से एक युवक  व कोचिंग जा रही दो छात्राएं जख्मी

घायलों में उक्त गांव के 40 वर्षीय प्रदीप कुमार व इसी थाना क्षेत्र के उर्दाना गांव निवासी उमेश पासवान की 17 वर्षीया पुत्री सिंपी कुमारी तथा टंडवा थाना क्षेत्र के बिजकुड़वा गांव के प्रमोद चौधरी के 16 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी शामिल है

विज्ञापन

अंबा. कुटुंबा थाना क्षेत्र के ओरडीह टोले गोलगरीवा गांव के समीप बज्रपात से एक युवक व दो छात्रा सहित तीन लोग जख्मी हो गये. घटना रविवार की सुबह की है. घायलों में उक्त गांव के 40 वर्षीय प्रदीप कुमार व इसी थाना क्षेत्र के उर्दाना गांव निवासी उमेश पासवान की 17 वर्षीया पुत्री सिंपी कुमारी तथा टंडवा थाना क्षेत्र के बिजकुड़वा गांव के प्रमोद चौधरी के 16 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी शामिल है. स्थानीय लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप अपने दरवाजा पर था व दोनो छात्रा कोचिंग मे पढ़ने जाने के लिए सड़क से गुजर रही थी. इस क्रम में मोबाइल टावर के पास मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे घटनास्थल पर हीं सभी बेहोश हो गए. घटना के बाद आस पास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों छात्राओं को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा में भर्ती कराया. वहीं युवक का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक सुचीत कुमार पांडेय ने बताया कि दोनो बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. इधर घटना की सूचना पर छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंचे तथा उनके आगे की इलाज की प्रक्रिया में जुट गए. परिजनों ने बताया कि दोनों इंटर की छात्रा है. घर से कुटुंबा स्थित कोचिंग सेंटर में जाने के लिए निकली थी. अंबा नबीनगर रोड के तुरता मोड़ तक उन्हें पैदल जाना पड़ता है. पैदल जाने के दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन