छात्रा को न्याय दिलाने के लिए गोह की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 6:27 PM

विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, अमर रहे के नारों से गूंजा शहर

विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, अमर रहे के नारों से गूंजा शहर

गोह. पटना के पीजी हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की शिकार हुई गोह की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को गोह में कैंडल मार्च निकाला गया. गोह गोला से शुरू हुआ कैंडल मार्च जगतपति चौक पहुंचा,जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी. गोह की बेटी अमर रहे, हमें न्याय चाहिए और दोषियों को सजा दो जैसे नारे गूंजते रहे. कैंडल मार्च में मृतका के माता-पिता, चाचा-चाची, भाई-बहन सहित पूरा परिवार शामिल रहा. परिजनों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च में शामिल हुए और प्रशासन से निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

जगतपति चौक पर हुई श्रद्धांजलि सभा

जगतपति चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि अनामिका की मौत सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि समाज और व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी है. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं. मृतका के पिता धर्मेंद्र कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन उसे साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया गया. उन्होंने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

न्याय की गुहार, संघर्ष जारी रखने का ऐलान

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाये और दोषियों को कठोर सजा दी जाये. लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक अनामिका को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

कैंडल मार्च में जिला पार्षद प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, चंद्रशेखर आजाद, दीपक उपाध्याय, प्रमोद सिंह, सीताराम दुखारी, दिलीप विश्वकर्मा, अमरेंद्र कुमार सिंह, रामजी पासवान, राजीव कुमार विद्यार्थी, मोनू उपाध्याय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, रविनंदन, कामेश्वर साव, संतोष साव, अमरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉ. कमलेश यादव, आलोक कुमार, उमेश पासवान, सचिन चन्द्रबंशी, बिट्टू सिंह, अशोक सिंह,अमरेश कुमार, रीता स्वराज, प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी, सरोजनी देवी, भोला यादव, आयुष कुमार, रामदीप दास आदित्य राज, हरीनंदन मेहता, यदुनंदन पासवान, बृज बर्मा, रामाधार सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन