''भाजपा चाहती सबका विकास''

Published at :29 May 2017 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
''भाजपा चाहती सबका विकास''

दाउदनगर अनुमंडल. भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपना कर ही देश का विकास किया जा सकता है. ये बातें दाउदनगर-गया रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह यादव ने कही. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की […]

विज्ञापन
दाउदनगर अनुमंडल. भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपना कर ही देश का विकास किया जा सकता है. ये बातें दाउदनगर-गया रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह यादव ने कही. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन वर्षों में किये गये कार्यों को गांवों तक पहुंचाना चाहिए. कार्यकर्ता पंडित दिनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के अवसर पर गांवों में जाकर चौपाल लगाएं. नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास चाहते हैं.
पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने कहा पार्टी सबका साथ, सबका विकास चाहती है. गांव के गरीब तबकों, वंचित लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है. विधानसभा विस्ताकर कमलेश चंद्र पांडेय ने भी बैठक को संबोधित करते कहा कि पार्टी की बातों को जन-जन तक पहुंचाएं. बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने की. बैठक में दाउदनगर मंडल के लिए सात सदस्यीय कमेटी व शमशेरनगर मंडल के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पांडेय, ओबरा पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामपुकार सिंह, विवेकानंद मिश्र, सुनील दूबे, पूर्व प्रमुख राजेंद्र पासवान, जगन्नाथ सिंह, महामंत्री सरयू सिंह, सत्येंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन