बंगला गिराज में छत से गिर कर महिला की मौत

Published at :28 May 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
बंगला गिराज में छत से गिर कर महिला की मौत

औरंगाबाद शहर : रामाबांध बंगला गिराज मुहल्ले में छत से गिर कर 65 वर्षीय वृद्ध महिला तिलेश्वरी देवी की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की मध्य रात्रि की है. तिलेश्वरी देवी अपने घर के सदस्यों के साथ छत पर सोयी हुई थीं. सोयी अवस्था में ही छत से नीचे गिर गयी व मौत हो गयी. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : रामाबांध बंगला गिराज मुहल्ले में छत से गिर कर 65 वर्षीय वृद्ध महिला तिलेश्वरी देवी की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की मध्य रात्रि की है. तिलेश्वरी देवी अपने घर के सदस्यों के साथ छत पर सोयी हुई थीं. सोयी अवस्था में ही छत से नीचे गिर गयी व मौत हो गयी. परिजनों को जानकारी तब हुई जब अहले सुबह आंधी के साथ बूंदा-बूंदी हुई और छत पर तिलेश्वरी देवी को नहीं देखा.

घर के पीछे जब परिजन गये तो देखा कि तिलेश्वरी की मौत हो चुकी है. इसके बाद तो घर चीत्कार से गूंज उठा. बेटा योगेश राम, अजय राम, संजय राम व घर की बहुएं अपनी मां की मौत पर बिलख पड़े. पता चला कि तिलेश्वरी देवी के पति चतुर्गुन राम पिछले एक साल से लापता हैं. घर से वे अचानक गायब हुए थे जो आज तक वापस नहीं लौटे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन