कैंडल मार्च निकाल डीएवी के शिक्षकों व बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

Published at :27 Sep 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल डीएवी के शिक्षकों व बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

औरंगाबाद शहर : सोमवार की देर शाम डीएवी के शिक्षकों व बच्चों ने शहर में कैडल मार्च निकाल कर अपने शिक्षक कमलकांत की हत्या का जोरदार विरोध करते हुए शिक्षक को श्रद्धांजलि दी. विद्यालय प्रांगण से कैंडल जुलूस पूरे शहर में मार्च किया. शांतिपूर्ण तरीके से मुख्य बाजार पथ होते हुए कैंडल जुलूस गांधी मैदान […]

विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : सोमवार की देर शाम डीएवी के शिक्षकों व बच्चों ने शहर में कैडल मार्च निकाल कर अपने शिक्षक कमलकांत की हत्या का जोरदार विरोध करते हुए शिक्षक को श्रद्धांजलि दी. विद्यालय प्रांगण से कैंडल जुलूस पूरे शहर में मार्च किया.
शांतिपूर्ण तरीके से मुख्य बाजार पथ होते हुए कैंडल जुलूस गांधी मैदान मोड़ पहुंची और फिर पुन: वापस लौट गयी .जिस धर्मशाला चौक पर शिक्षक की हत्या हुई थी वहां पर कुछ क्षण रूक कर शिक्षकों व बच्चों ने कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुख जताया. बच्चों के हाथ में रहे तख्तियों व बैनर पोस्टर में स्पष्ट अंकित था कि शिक्षक की हत्या राष्ट्र की हत्या है, हमारी धैर्य की परीक्षा न ले, गली मुहल्ले सड़क चौराहे, कहा जनता सुरक्षित बेचारी. कैंडल जुलूस में मृत शिक्षक के परिजन भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन