NATO में मचेगी खलबली? ट्रंप ने बनाई ‘नॉटी और नाइस’ लिस्ट, ईरान युद्ध पर साथ न देने वालों की खैर नहीं

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

ईरान जंग पर ट्रंप का एक्शन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Donald Trump: ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों को दो हिस्सों में बांट दिया है. पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, जो देश अमेरिका की मिलिट्री का साथ नहीं दे रहे, उनके खिलाफ अब वॉशिंगटन सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है. इसमें रक्षा सौदों पर रोक और सैनिकों की वापसी जैसे बड़े फैसले शामिल हैं.

विज्ञापन

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग के बीच नाटो (NATO) देशों के लिए एक ‘नॉटी और नाइस’ (अच्छे और बुरे) लिस्ट तैयार की है. ‘पॉलिटिको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट के जरिए ट्रंप प्रशासन यह तय करेगा कि किन देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया और किसने हाथ पीछे खींच लिए. जो देश अमेरिका की बात मान रहे हैं उन्हें इनाम मिलेगा और जो नहीं मान रहे, उन्हें सजा भुगतनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

मार्क रुटे के दौरे से पहले तैयार हुआ डॉक्युमेंट

यह लिस्ट इसी महीने नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुटे के वॉशिंगटन दौरे से ठीक पहले तैयार की गई थी. एक यूरोपीय डिप्लोमैट ने ‘पॉलिटिको’ को बताया कि यह आइडिया असल में अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ का है. हेगसेथ ने पिछले साल दिसंबर में एक फोरम के दौरान कहा था कि जो देश अमेरिका का साथ देंगे, उन्हें ‘स्पेशल फेवर’ दिया जाएगा, जबकि डिफेंस की जिम्मेदारियां पूरी न करने वाले देशों को अंजाम भुगतना होगा.

साथ न देने वालों पर गिर सकती है गाज

इस लिस्ट के आधार पर अमेरिका उन देशों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है जो ईरान मुद्दे पर उसके साथ नहीं हैं. इसमें उन देशों से अमेरिकी सैनिकों को हटाना या उन्हें मिलिट्री टेक्नोलॉजी बेचने पर पाबंदी लगाना शामिल है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि सैनिकों को हटाना खुद अमेरिका के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है. एक यूरोपीय अधिकारी ने ‘पॉलिटिको’ से कहा कि बुरे सहयोगियों को सजा देने का यह तरीका अमेरिका पर ही भारी पड़ सकता है.

पोलैंड और रोमानिया ट्रंप की ‘गुड बुक्स’ में

व्हाइट हाउस ने अभी इस लिस्ट को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि पोलैंड और रोमानिया इसमें सबसे ऊपर हैं. पोलैंड अपनी डिफेंस पर काफी पैसा खर्च कर रहा है, वहीं रोमानिया ने ईरान के खिलाफ जंग के लिए अमेरिका को अपने एयरबेस इस्तेमाल करने की इजाजत दी है. इसके उलट, नाटो के ज्यादातर देशों ने इस जंग में शामिल होने से मना कर दिया है, जिससे ट्रंप काफी नाराज हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

‘NATO बेकार साबित हुआ’: डोनाल्ड ट्रंप

एरिजोना में एक इवेंट के दौरान ट्रंप ने साफ कहा कि नाटो देशों ने होर्मुज की खाड़ी (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को खोलने में मदद करने के लिए बहुत देर कर दी. ट्रंप ने कहा कि मैंने उनसे कह दिया है कि मुझे दो महीने पहले तुम्हारी जरूरत थी, अब नहीं. जब हमें जरूरत थी, तब तुम किसी काम के नहीं थे. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि नाटो तब साथ नहीं था जब हमें जरूरत थी और आगे भी वे साथ नहीं देंगे. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अब अमेरिका को केवल खुद पर भरोसा करना होगा.

ये भी पढ़ें: ईरान की घेराबंदी: अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस लौटाया, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola