Aurangabad News : दाउदनगर में मुख्य सड़कों पर हो रहा पानी का छिड़काव

Published by :AMIT KUMAR SINGH_PT
Published at :22 Apr 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : दाउदनगर में मुख्य सड़कों पर हो रहा पानी का छिड़काव

Aurangabad News: गर्मी से राहत के लिए नगर पर्षद की पहलछिड़काव करता टैंकर

विज्ञापन

दाउदनगर. लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से जूझ रहे दाउदनगर के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पर्षद ने सराहनीय कदम उठाया है. शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे गर्मी के प्रभाव को कम करने के साथ-साथ धूल से भी राहत मिल रही है. मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी के निर्देश पर यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. खासकर बाजारों में आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में नगर पर्षद की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को हर संभव राहत उपलब्ध कराई जाये. नगर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता देते हुए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. इसके लिए एंटी स्मॉग गन का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे सुबह और दोपहर के समय नियमित छिड़काव संभव हो पा रहा है. इस तकनीक से न केवल वातावरण में ठंडक बनी रहती है, बल्कि हवा में उड़ने वाली धूल भी काफी हद तक नियंत्रित हो रही है. इस पहल का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है. स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि सड़कों पर पानी के छिड़काव से धूल में कमी आई है और गर्मी से कुछ राहत मिली है. विशेषकर बाजार क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा हो रही है. इसके साथ ही नगर पर्षद द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. नियमित कचरा उठाव और नालियों की सफाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि शहर का वातावरण स्वच्छ और स्वास्थ्यकर बना रहे. नगर पर्षद ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी के दौरान सतर्क रहें, अधिक से अधिक पानी पीएं, आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं. साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन