नक्सली कमांडर चढ़ा पुलिस के हत्थे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद : जिला पुिलस ने नवीनगर थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव निवासी व नक्सली कमांडर अजय यादव को बडेम ओपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि उर्दाना मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर अजय की गिरफ्तारी हुई है. इस पर नवीनगर कांड संख्या 86/07, 96/11 तथा 108/11 […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : जिला पुिलस ने नवीनगर थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव निवासी व नक्सली कमांडर अजय यादव को बडेम ओपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि उर्दाना मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर अजय की गिरफ्तारी हुई है.
इस पर नवीनगर कांड संख्या 86/07, 96/11 तथा 108/11 दर्ज है. पूर्व में आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है. पलामू जिले के पांडू थाना का भी आरोपित है. अजय की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अजय पूर्व में एमसीसी का सक्रिय सदस्य था, फिर टीपीसी में शामिल होकर एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय हो गया था. पलामू क्षेत्र में रहकर नक्सली कार्यों का अंजाम दे रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




