रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, चार जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : बारुण प्रखंड के जम्होर थाने के कर्मा बिगहा गांव में रास्ता विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह, गजानन सिंह व अरुण सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी जख्मियों को परिवार वालों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : बारुण प्रखंड के जम्होर थाने के कर्मा बिगहा गांव में रास्ता विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह, गजानन सिंह व अरुण सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी जख्मियों को परिवार वालों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां के चिकित्सकों ने जख्मियों का प्रारंभिक इलाज किया. दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया.
जख्मी के परिजनों ने बताया कि जबरन दुधेश्वर सिंह द्वारा रास्ते पर दीवार बनाया जा रहा. विरोध करने पर मारपीट करने लगे. इसकी सूचना पूर्व में भी थाने को दे दी गयी थी. थाना द्वारा उक्त रास्ता पर कार्य नहीं करने की बातें कहीं गयी थीं, फिर भी जबरन दीवार निर्माण कर रहे थे. इधर, जम्होर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला क्या है, यह अभी मेरे संज्ञान में नहीं है. लेकिन, मारपीट की घटना हुई है, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




