मांगा भोजन, तो मिली लाठी

Published at :03 Jun 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
मांगा भोजन, तो मिली लाठी

डीएम व एसपी ने मामले को कराया शांत औरंगाबाद (नगर) : सात प्रखंडों में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना शहर के एस सिन्हा कॉलेज में की जा रही है. मतों की गिनती करने के लिए बैंककर्मियो से लेकर अन्य कर्मचारियों तक को लगाया गया है. इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा नाश्ते व भोजन की भी […]

विज्ञापन

डीएम व एसपी ने मामले को कराया शांत

औरंगाबाद (नगर) : सात प्रखंडों में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना शहर के एस सिन्हा कॉलेज में की जा रही है. मतों की गिनती करने के लिए बैंककर्मियो से लेकर अन्य कर्मचारियों तक को लगाया गया है.

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा नाश्ते व भोजन की भी व्यवस्था की गयी है. लेकिन, बैंककर्मियों को दोपहर तीन बजे तक भोजन नहीं मिला, तो कैंटीन में जाकर भोजन की मांग करने लगे. बैंककर्मियों के कैंटिंन में बैठे एक पदाधिकारी आवेश में आ गये व पहले बैंक पदाधिकारी ब्रजकिशोर सिंह के साथ अभद्र व्यवहार की. यही नहीं, गाली-गलौज करते हुए एक पुलिस जवान से लाठी छीन कर पिटाई भी कर दी. इससे बैंक कर्मचारी के दाये पैर में चोट लग गयी.

इसके बाद बैंक कर्मचारी हंगामा करने लगे. स्थिति को बिगड़ते देख डीडीसी संजीव कुमार सिंह, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद व डीएसपी सुमित कुमार पहुंचे व दोनों की बातें सुनीं. लेकिन, बैंक पदाधिकारी पिटाई करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे व इसकी सूचना डीएम को दी. सूचना मिलते ही डीएम कंवल तनुज व एसपी बाबू राम, एसडीपीओ पीएन साहू मतगणना केंद्र पहुंचे व जख्मी बैंक पदाधिकारी के अलावा बैंक कर्मियों से पूरी घटना की जानकारी ली. इस दौरान बैंक पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बातें रखीं.

इसके बाद पिटाई करने वाले पदाधिकारी को डीएम ने बुलाया व उनसे माफी मंगवायी. हालांकि, बैंक पदाधिकारी ने पिटाई करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. कुछ देर के बाद जब पदाधिकारी ने पुन: माफी मांगी, तो बैंक कर्मी शांत हो गये. इस दौरान डीएम कंवल तनुज ने कहा कि जो पदाधिकारी ऐसी हरकत की है उनसे शोकॉज पूछा जायेगा. मामला कुछ ज्यादा नहीं है. आपस में दोनों के बीच समझौता हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन