डीएम ने टाउन थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा

Published at :28 May 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने टाउन थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा

सूचना रहने के बावजूद थानाध्यक्ष ने शराब पकड़ने के लिए नहीं की छापेमारी, बरती लापरवाही औरंगाबाद (कार्यालय) : शहर के अदरी नदी के श्मशान घाट के समीप महादलित टोले में डीएम द्वारा छापेमारी कर शराब की बरामदगी के मामले में नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. जिला पदाधिकारी ने एसपी को पत्र […]

विज्ञापन
सूचना रहने के बावजूद थानाध्यक्ष ने शराब पकड़ने के लिए नहीं की छापेमारी, बरती लापरवाही
औरंगाबाद (कार्यालय) : शहर के अदरी नदी के श्मशान घाट के समीप महादलित टोले में डीएम द्वारा छापेमारी कर शराब की बरामदगी के मामले में नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. जिला पदाधिकारी ने एसपी को पत्र लिख कर नगर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछते हुए उन पर कार्रवाई करने के लिए कहा है.
जिलाधिकारी ने एसपी को पत्र लिखा है, उसमें कहा है कि 24 मई की रात नगर थाना पुलिस द्वारा महादलित टोला में की गयी छापेमारी में शराब बरामद नहीं हुई थी. डीएम ने छापेमारी की तो आठ पेटी शराब बरामद हुई. इसकी प्रमुखता से उल्लेख किया गया है. जिलाधिकारी कंवल तनुज ने इस मामले को एक गंभीर लापरवाही भी मानी है.
डीएम का मानना है कि जब सरकार का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी थाना क्षेत्र में अगर शराब बरामद होती है, तो उस थाने की पुलिस पर कड़ी कार्रवाई होगी. यह मामला तो थाना से काफी निकट का है. डीएम इस कारण से अधिक चिंतित है कि जब पुलिस छापेमारी करती है तो कुछ भी नहीं मिलता है और जब डीएम करते हैं, तो वहां शराब का भंडारण मिलता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन