शहर में गूंजा भगवान महावीर का जयघोष

Published at :20 Apr 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में गूंजा भगवान महावीर का जयघोष

धर्म. महावीर जयंती पर जिले में निकाली गयी प्रभातफेरी महावीर जयंती के अवसर पर औरंगाबाद शहर समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गयी, जिसमें जैन समाज के महिला-पुरुषों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया. औरंगाबाद सदर : मंगलवार की सुबह में औरंगाबाद शहर के जैन मंदिर में भगवान महावीर की […]

विज्ञापन
धर्म. महावीर जयंती पर जिले में निकाली गयी प्रभातफेरी
महावीर जयंती के अवसर पर औरंगाबाद शहर समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गयी, जिसमें जैन समाज के महिला-पुरुषों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
औरंगाबाद सदर : मंगलवार की सुबह में औरंगाबाद शहर के जैन मंदिर में भगवान महावीर की मूर्ति का स्नान व अभिषेक किया गया. इसके बाद भगवान महावीर की मूर्ति को सिंहासन पर बैठा कर प्रभातफेरी निकाली गयी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण किया. प्रभातफेरी पुन: जैन मंदिर लौटी, जहां लोगों ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान भगवान महावीर के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा. इसके बाद सदर अस्पताल में पहुंच कर जैन धर्मावलंबियों ने मरीजों के बीच फल आदि बांटे. जैन धर्मशाला में दरिद्रनारायण भोज का भी आयोजन किया गया और शाम में लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
इस मौके पर उपस्थित जैन धर्मावलंबियों ने कहा कि भगवान महावीर मानव समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम किया. अपनी समस्त इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर वे विजेता कहलाये. वे बचपन में वर्द्धमान के नाम से प्रसिद्ध थे, लेकिन जप-तप के बाद विजेता बने, तो उन्हें महावीर के नाम से जाना गया. इस मौके पर जैन मंदिर में आयोजित सभा में कन्हैया प्रसाद जैन, महावीर प्रसाद जैन, महेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, अनिल जैन, व संदीप जैन सहित अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे.
रफीगंज में निकली शोभायात्रा
रफीगंज : महावीर जयंती के अवसर पर रफीगंज में जैन धर्मावलंबियों ने शोभायात्रा निकाली. जैनमंदिर से निकली शोभायात्रा मुख्य बाजार, मुरली चौक, स्टेशन रोड, महाराजगंज रोड, ब्लाॅक रोड व बस स्टैंड होते हुए स्तूप तक गये, जहां भगवान महावीर की पूजा अर्चना की गयी. शोभायात्रा में अनिल जैन, स्वरूपचंद जैन व सोनू जैन शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन