चुनाव को लेकर सर्च अभियान शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

अंबा(औरंगाबाद) : पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पुलिसबल ने गांवों का रुख कर लिया है. शनिवार को कुटुंबा थाने की पुलिस व एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में थाना क्षेत्र के कई गांवों में सर्च अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व कुटुंबा […]
विज्ञापन
अंबा(औरंगाबाद) : पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पुलिसबल ने गांवों का रुख कर लिया है. शनिवार को कुटुंबा थाने की पुलिस व एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में थाना क्षेत्र के कई गांवों में सर्च अभियान चलाया.
अभियान का नेतृत्व कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय व एसएसबी के सब इंस्पेक्टर संजय मांझी कर रहे थे. पुलिस ने दक्षिणी क्षेत्र के खुशीहालपुर, बंधुआ व बेलदास में सभी पुल-पुलिया की तलाशी ली. हालाकि पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली, पर असामाजिक तत्वों दहशत व्याप्त होने की सूचना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सर्च अभियान शुरू हो गया है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बरदाश्त नहीं की जायेगी. इस गड़बड़ी फैलानेवालों के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




