मॉक ड्रिल में आग से बचाव के बताये तरीके

Published at :17 Apr 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में आग से बचाव के बताये तरीके

औरंगाबाद नगर : जिले में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से बचाव के लिये बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसका नेतृत्व जिला समादेष्टा रश्मि कर रही है. जिला समादेष्टा ने बताया कि अगलगी की घटनाओं में कितने लोग बेघर व आर्थिक रूप […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : जिले में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से बचाव के लिये बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसका नेतृत्व जिला समादेष्टा रश्मि कर रही है.
जिला समादेष्टा ने बताया कि अगलगी की घटनाओं में कितने लोग बेघर व आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं. इसको लेकर विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रश्मि ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही के कारण अगलगी की घटना हो जाती है. ऐसे में लोगों को जागरूक होना जरूरी है.
जब तक आग लगने की घटनाओं के प्रति लोग जागरूक नहीं होंगे, तब तक इन पर काबू पाना मुश्किल है. इसके तहत शनिवार को सदर प्रखंड के ओरा गांव में अगलगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बिहार गृह रक्षा वाहिनी व फायर ब्रिगेड पदाधिकारी पंचानन सिंह ने कहा कि खाना बनाते समय चूल्हे के आस-पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें. गरमी के मौसम में सुबह सात बजे से पहले व शाम में सात बजे के बाद ही खाना बनाएं, क्योंकि चूल्हे से चिनगारी उड़ने पर आग लग सकती है. जिला समादेष्टा रश्मि ने कहा कि फूस के घर में गिली मिट्टी जरूर रखें. खाना बनाने के दौरान बाल्टी में पानी भी रखें.
चूल्हे के पास हवा न आये, इसलिए उसे घेर कर रखें. आसपास में ज्वलनशील पदार्थ जैसे मिट्टी तेल, सिंथेटिक कपडे, सूखे जलावन, दीप व लालटेन न रखें. गर्मी के मौसम में अग्निरोधक पदार्थ भी रखें. खलिहान आदि जगहों पर बीडी, सिगरेट, धूप, अगरबती, माचिस व अन्य ज्वलनशील पदार्थ न फेंकें. बिजली के नंगे तारों पर प्लास्टिक लपेटने का कोशिश न करें. अगलगी की घटना होने पर पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दें. इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन