सड़क दुर्घटना में बैंक प्रबंधक घायल

सड़क दुर्घटना में बैंक प्रबंधक घायल रफीगंज (औरंगाबाद). रफीगंज-शिवगंज पथ के कियाखाप नहर के समीप एक चारपहिया वाहन व बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घायलों में पंजाब नेशनल बैंक, कियाखाप के शाखा प्रबंधक श्याम नारायण सिंह व देव निवासी विजय कुमार सिंह हैं. दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक […]
सड़क दुर्घटना में बैंक प्रबंधक घायल रफीगंज (औरंगाबाद). रफीगंज-शिवगंज पथ के कियाखाप नहर के समीप एक चारपहिया वाहन व बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घायलों में पंजाब नेशनल बैंक, कियाखाप के शाखा प्रबंधक श्याम नारायण सिंह व देव निवासी विजय कुमार सिंह हैं. दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बैंक प्रबंधक काे बेहतर इलाज के लिए डेहरी भेज दिया गया. घायल मोटरसाइकिल चालक ने बताया कि कियाखाप स्थित बैंक से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक प्रबंधक औरंगाबाद जा रहे थे कि रफीगंज-शिवगंज पथ पर पीछे से एक चारपहिया वाहन ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. वाहन की गति इतनी तेज थी कि वह आगे जाकर एक पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




