कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही भाजपा वश्वि की सबसे पार्टी

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही भाजपा वश्वि की सबसे पार्टी

कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही भाजपा विश्व की सबसे पार्टीफोटो नंबर-7 – स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन करते भाजपा कार्यकर्ता.भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 36वां स्थापना दिवस प्रतिनिधि 4 नवीनगर (औरंगाबाद)भाजपा की नवीनगर नगर इकाई ने शुक्रवार को पार्टी का 36वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार […]

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही भाजपा विश्व की सबसे पार्टीफोटो नंबर-7 – स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन करते भाजपा कार्यकर्ता.भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 36वां स्थापना दिवस प्रतिनिधि 4 नवीनगर (औरंगाबाद)भाजपा की नवीनगर नगर इकाई ने शुक्रवार को पार्टी का 36वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में झंडोत्तोलन वार्ड अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने किया और सभी कार्यकर्ताओं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया. इसके बाद एक सभा हुई. सभा में जिला चिकित्सा मंच के पदाधिकारी डाॅ अर्जुन सिंह ने कहा कि आज भारत नयी उड़ान के साथ उच्च शिखर को छू रहा है. यह भारत के लिए गौरव की बात है, जिसका नेतृत्व पार्टी के एक कुशल प्रहरी के रूप में चर्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. मीडिया प्रभारी रोहित अग्रवाल ने कहा कि मोदी नाम का डंका सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बज रहा है. यह सब भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के अथक व सार्थक प्रयास का नतीजा है. नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इन सब चीजों का परिणाम सबके सामने है. इसी प्रयास की बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा उभर कर आयी है. कार्यक्रम को सुनील भारती व जगदीश सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी हुई. सभा के बाद आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रख कर कमला आडवाणी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इस मौके पर किसान मोरचा के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिवनाथ मेहता, अंकित कुमार व बबलू कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन