पेंशनरों ने संगठन को सशक्त बनाने पर दिया बल

पेंशनरों ने संगठन को सशक्त बनाने पर दिया बल नवीनगर(औरंगाबाद). स्थानीय सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में बिहार पेंशनर समाज शाखा नवीनगर की बैठक अध्यक्ष ब्रजनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया गया व पेंशनरों को 24 वर्ष का सेवा पूर्ण करने के बाद उन्हें […]
पेंशनरों ने संगठन को सशक्त बनाने पर दिया बल नवीनगर(औरंगाबाद). स्थानीय सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में बिहार पेंशनर समाज शाखा नवीनगर की बैठक अध्यक्ष ब्रजनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया गया व पेंशनरों को 24 वर्ष का सेवा पूर्ण करने के बाद उन्हें वेतनमान दिये जाने की अनुशंसा की गयी. इसके साथ ही संगठन सदस्यों द्वारा मांग करते हुए यह भी कहा कि न्यायिक संघ सदस्यों की भांति अन्य पेंशनरों को भी 70 वर्ष की आयु से अतिरिक्त पेंशन दी जाये. बिहार सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी की घोषणा का संगठन सदस्यों ने स्वागत करते हुए हर्ष जताया व सभी ने शराब नहीं पीने और न ही पिलाने का संकल्प लिया. बैठक में सुखदेव सिंह, नर्मदेश्वर पांडेय , राजेंद्र सिंह, रघुवीर प्रसाद, सूर्यवंश सिंह, नागेश्वर दूबे, रामेश्वर पांडेय व रामधनी साहू आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










