जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से मिलेगा दव्यिांगों को प्रमाणपत्र

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से मिलेगा दिव्यांगों को प्रमाणपत्र औरंगाबाद(नगर). विकलांग प्रमाणिकरण योजना के तहत जिले के वैसे दिव्यांगों जिसे विशेष शिविर में माध्यम से जांच की गयी थी उन्हें प्रमाणपत्र दिया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि पिछले 18 व 19 फरवरी को सदर […]
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से मिलेगा दिव्यांगों को प्रमाणपत्र औरंगाबाद(नगर). विकलांग प्रमाणिकरण योजना के तहत जिले के वैसे दिव्यांगों जिसे विशेष शिविर में माध्यम से जांच की गयी थी उन्हें प्रमाणपत्र दिया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि पिछले 18 व 19 फरवरी को सदर अस्पताल परिसर में एक कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें मूकवधिर व मानसिक रूप से विकलांग लोगों को जांच की गयी थी. जांचोपरांत सैकड़ों दिव्यागों को प्रमाणपत्र जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को प्राप्त हो गये हैं. दिव्यांग चाहे तो जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से अपना प्रमाणपत्र ले सकते हैं. उन्होंने दिव्यांगों से अपील करते हुए कहा है कि जांच शिविर के दौरान जिन-जिन लोग मानसिक व मूकवधिर की जांच करायी थी वे अपने प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










