प्रोन्नति के लिए शक्षिकों का साक्षात्कार 11 से

प्रोन्नति के लिए शिक्षकों का साक्षात्कार 11 से औरंगाबाद (नगर). विभाग के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में न्यूनतम एक वर्ष की सेवा पूरी करनेवाले योग्यताधारी शिक्षकों का प्रोन्नति दी जायेगी. इसके लिये उन्हें साक्षात्कार देना होगा. इसके लिये विभाग ने प्रखंडवार तिथि का निर्धारण किया है. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा […]
प्रोन्नति के लिए शिक्षकों का साक्षात्कार 11 से औरंगाबाद (नगर). विभाग के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में न्यूनतम एक वर्ष की सेवा पूरी करनेवाले योग्यताधारी शिक्षकों का प्रोन्नति दी जायेगी. इसके लिये उन्हें साक्षात्कार देना होगा. इसके लिये विभाग ने प्रखंडवार तिथि का निर्धारण किया है. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में एक वर्ष की सेवा पूरी करने वाले स्नातकोत्तर योग्यताधारी शिक्षकों को प्रोन्नति नियमावाली 2011 के आलोक में वरीयता सूची निर्माण कर प्रोन्नति दी जानी है. इसके लिये स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया जायेगा. इसके लिये अनुग्रह मध्य विद्यालय को चिह्नित किया है. जहां 11 अप्रैल को देव, औरंगाबाद, रफीगंज, मदनपुर 12 अप्रैल को कुटुंबा, नवीनगर एवं बारुण तथा 13 अप्रैल को ओबरा, हसपुरा दाउदनगर, गोह के शिक्षक प्रमाणपत्रों व मूल सेवा पत्र की छाया प्रति, फोल्डर फाइल में साक्षात्कार के समय जमा करेंगे. 13 अप्रैल के बाद किसी प्रकार का कोई साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा. शिक्षकों को समय पर जानकारी हो इसके लिये सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों को सूचित किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










