परीक्षा के तीसरे दिन 25 परीक्षार्थी नष्किासित

परीक्षा के तीसरे दिन 25 परीक्षार्थी निष्कासित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में खुलेआम की जा रही कदाचार निष्कासित(फोटो नंबर-13,14,15)कैप्शन- परीक्षा देती छात्राएं, परीक्षा के दौरान नकल में जुटे छात्र, जांच करते दंडाधिकारी़ प्रतिनिधि4औरंगाबाद (नगर) पिछले पांच अप्रैल से आयोजित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में जम कर कदाचार हो रहा है. प्रश्नों को हल […]
परीक्षा के तीसरे दिन 25 परीक्षार्थी निष्कासित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में खुलेआम की जा रही कदाचार निष्कासित(फोटो नंबर-13,14,15)कैप्शन- परीक्षा देती छात्राएं, परीक्षा के दौरान नकल में जुटे छात्र, जांच करते दंडाधिकारी़ प्रतिनिधि4औरंगाबाद (नगर) पिछले पांच अप्रैल से आयोजित स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में जम कर कदाचार हो रहा है. प्रश्नों को हल करने के लिए मोबाइल ही नहीं बल्कि खुलेआम किताबों की भी मदद ली जा रही है. जांच के दौरान 25 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है. वैसे परीक्षा के पहले दिन ही वीक्षकों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चिट-पुरजों ं की तलाशी ली गयी. लेकिन, एक दिन के बाद फिर से कदाचार की धज्जियां उड़ने लगी. गुरुवार को अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी कदाचार करते दिखे गये. जब कदाचार से संबंधित सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी तो उनके निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक के नेतृत्व में दंडाधिकारी व वीक्षकों द्वारा चिट-पूरजों जांच शुरू कर दी गयी. इस दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 25 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज से पहले पाली में ही 20 परीक्षार्थियों को कदाचार करने के आरोप में निष्कासित किया गया. वहीं, किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज से आधा दर्जन परीक्षार्थियों को चिट-पुरजों के साथ पकड़ा गया. केंद्राधीक्षकों की इस पहल से परीक्षार्थियों में कुछ देर के लिये हड़कंप मंच गयी. जो भी परीक्षार्थी अपने पास चीट-पुरजे रखे थे फेंकना शुरू कर दिये. रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि मुख्य गेट पर तलाशी ली जा रही है. इसके बावजूद भी परीक्षार्थी किसी न किसी नुस्खा लगा कर कदाचार कर रहे हैं. उन्होंने कई बार कमरों में परीक्षार्थियों से आग्रह किया कि जिन छात्र-छात्राओं के पास चिट-पूरजे हैं वे स्वयं से फेंक दे अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसी क्रम में विभिन्न कमरों से 25 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










