राजनीतिक पहचान के दम पर चुनाव लड़ रही उर्मिला

Published at :07 Apr 2016 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक पहचान के दम पर चुनाव लड़ रही उर्मिला

राजनीतिक पहचान के दम पर चुनाव लड़ रही उर्मिला फोटो नंबर-6,परिचय-इटवा वजीरपुर गांव में समर्थकों के साथ उर्मिला कुमारी. प्रतिनिधि4देवकुंड(औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड का कोईलवां पंचायत कई संघर्षों का गवाह रहा है. पंचायत चुनाव में यहां का मुखिया पद अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित है. वैसे तो इस पंचायत से मुखिया पद के लिए बहुत सारे […]

विज्ञापन

राजनीतिक पहचान के दम पर चुनाव लड़ रही उर्मिला फोटो नंबर-6,परिचय-इटवा वजीरपुर गांव में समर्थकों के साथ उर्मिला कुमारी. प्रतिनिधि4देवकुंड(औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड का कोईलवां पंचायत कई संघर्षों का गवाह रहा है. पंचायत चुनाव में यहां का मुखिया पद अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित है. वैसे तो इस पंचायत से मुखिया पद के लिए बहुत सारे प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. कुछ प्रायोजित व कठपुतली प्रत्याशी है तो कुछ अपने दम और योग्यता के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं. इसी पंचायत से चुनाव लड़ रही उर्मिला कुमारी चुनाव मैदान में हैं. उर्मिला एक पढ़ी -लिखी आत्म विश्वास से भरी कदावर महिला उम्मीदवार है. शिक्षित व सुसंस्कृत परिवार से आनेवाली उर्मिला के परिवार का क्षेत्र में अच्छी राजनीतिक पहचान है.इसी परिवार के विमलेश कुमार पिछले चुनाव में मुखिया के जेनरल सीट से चुनाव लड़ा था. बहुत ही कम अंतर पर दूसरे स्थान पर थे. इसलिये उर्मिला को मजबूत दावेदार माना जा रहा है. उर्मिला ने गुरुवार को कोइलवां पंचायत के इटवा वजीरपुर गांव दौरा किया. इटवा वजीरपुर गांव में विकास कोसों दूर है. इस गांव के छोटे शर्मा, सियाराम शर्मा, संजय शर्मा, शिवराम शर्मा आदि ने बताया कि गांव गली और नाली की हालत एकदम बदतर है. इटवां गांव के लोग इस बार विकास करने वाले प्रत्याशी को ही अपना मुखिया चुनेंगे. उर्मिला का चुनाव प्रचार संभाल रहे विमलेश कुमार ने लोगों का विकास करने का वादा करते हुए उनके लिये ब्लैकबोर्ड छाप पर वोट मांगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन