शराबबंदी एक सराहनीय कदम : पेंशनर्स समाज

Published at :07 Apr 2016 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी एक सराहनीय कदम : पेंशनर्स समाज

शराबबंदी एक सराहनीय कदम : पेंशनर्स समाज ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित पेंशनर्स समाज कार्यालय में गुरुवार को समाज के सचिव त्रिवेणी पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. पेंशनर्स समाज के सचिव ने कहा कि अब पत्रिकाओं से पेंशनर्स समाज के लोग जुड़ेंगे. प्रवरण वेतनमान के लिए जिला […]

विज्ञापन

शराबबंदी एक सराहनीय कदम : पेंशनर्स समाज ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित पेंशनर्स समाज कार्यालय में गुरुवार को समाज के सचिव त्रिवेणी पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. पेंशनर्स समाज के सचिव ने कहा कि अब पत्रिकाओं से पेंशनर्स समाज के लोग जुड़ेंगे. प्रवरण वेतनमान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिल कर समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. समाज के लोगों ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई देते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया है. इस मौके पर भुनेश्वरी प्रसाद सिंह, कमरूद्दीन अंसारी, इंद्रदेव सिंह, देवेंद्र सिंह, भरत प्रसाद, राजकिशोर सिंह, राजेंद्र प्रसाद व बालचंद राम आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन