जमीन पर अतक्रिमण करने का लगाया आरोप

जमीन पर अतिक्रमण करने का लगाया आरोप दाउदनगर (अनुमंडल). शहर के पटवाटोली निवासी डाॅ सुरेश प्रसाद (वर्तमान में आशियाना नगर] पटना में रहनेवाले ) ने डीएम को आवेदन देकर अपनी पुस्तैनी जमीन अतिक्रमित करने के लिए मिट्टी गिराने का आरोप वार्ड संख्या-16 निवासी शंकर प्रसाद (वार्ड-17 के पार्षद) पर लगाया है. आवेदन में डॉ प्रसाद […]
जमीन पर अतिक्रमण करने का लगाया आरोप दाउदनगर (अनुमंडल). शहर के पटवाटोली निवासी डाॅ सुरेश प्रसाद (वर्तमान में आशियाना नगर] पटना में रहनेवाले ) ने डीएम को आवेदन देकर अपनी पुस्तैनी जमीन अतिक्रमित करने के लिए मिट्टी गिराने का आरोप वार्ड संख्या-16 निवासी शंकर प्रसाद (वार्ड-17 के पार्षद) पर लगाया है. आवेदन में डॉ प्रसाद ने कहा है कि उनके पुत्र स्वर्गीय संजय कुमार के नाम से रकबा 49.75 डिसमिल जमीन, मौजा दाउदनगर थाना-50, खाता-164, प्लॉट 1543 (पुराना), 2626 (नया सर्वे) है. इस जमीन पर मूंग की फसल लगी हुई है, जिसे नष्ट कर जमीन कब्जा करने के उद्देश्य से वार्ड पार्षद मिट्टी गिरानी शुरू कर चुके हैं. इस बारे में वार्ड पार्षद शंकर प्रसाद ने कहा कि आरोप पूरी तरह गलत है. मैंने अपनी जमीन पर मिट्टी गिरायी है. जिसकी जांच करायी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










