परिवहन व खनन विभाग राजस्व वसूली में काफी पीछे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : शुक्रवार को डीएम कंवल तनुज ने राजस्व वसूली को लेकर समाहरणालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के पदधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान हर विभाग के राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि परिवहन विभाग व खनन विभाग राजस्व वसूली में काफी पीछे है, इस पर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : शुक्रवार को डीएम कंवल तनुज ने राजस्व वसूली को लेकर समाहरणालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के पदधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान हर विभाग के राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी.
समीक्षा में पाया गया कि परिवहन विभाग व खनन विभाग राजस्व वसूली में काफी पीछे है, इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने हर हाल में लक्ष्य के अनुसार राजस्व की वसूली करने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में सरकार के निर्धारित लक्ष्य को 31 मार्च तक पूरा कर लेना है.
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की की जायेगी. खनन विभाग के पदधिकारियों को निर्देश देते हुये डीएम ने कहा कि ईंटभट्ठों के मालिकों से बकाया राशि अविलंब वसूल करें. जो ईंटभट्ठा मालिक पैसों का भुगतान नहीं करते हैं, उनके विरुद्ध नीलामपत्रवाद दायर करें. नीलाम पत्र पदाधिकारी को डीएम ने कहा कि जिन लोगों के विरुद्ध अब तक नीलामपत्रवाद दिया गया है, वैसे लोगो से पैसाें की वसूली सुनिश्चित करें. बैठक में अपर समाहर्ता राम अनुग्रह नारायण सिंह व वरीय उपसमाहर्ता सीमा कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










