जिले में भू-अर्जन बन गया उद्योग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : नवीनगर में बन रहे बिजलीघर के विस्थापित किसान मजदूर संघर्ष समिति व मजदूर संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया. धरना की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि देखरेख सचिव राजेश्वर सिंह ने किया. धरने में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित समिति के संरक्षक व […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : नवीनगर में बन रहे बिजलीघर के विस्थापित किसान मजदूर संघर्ष समिति व मजदूर संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया. धरना की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि देखरेख सचिव राजेश्वर सिंह ने किया.
धरने में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित समिति के संरक्षक व स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन व परियोजना के पदाधिकारियों की आलोचना की. सांसद ने कहा कि औरंगाबाद में भू-अर्जन उद्योग बन गया है. एनएच-टू को सिक्स लेन किया जा रहा है. कैमूर, सासाराम व गया आदि जिलों में सिक्स लेन का काम काफी तेज गति से चल रहा है. लेकिन, औरंगाबाद में अब तक भू-अर्जन का कार्य पूरा नहीं हो सका है.
इसके अलावा एनटीपीसी व एनपीजीसी बिजलीघर परियोजनाओं में भी भू-अर्जन का काम पूरा नहीं हो सका. बड़े ही दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि विस्थापित किसानों को इंसाफ के लिए आंदोलन का रास्ता आपनाना पड़ रहा है. इसके लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन व दोनों परियोजनाओं के पदाधिकारी जिम्मेवार हैं, जो किसानों को न्याय नहीं देना चाह रहे हैं. सांसद ने कहा कि वह इस संगठन का संरक्षक है और जनप्रतिनिधि भी. उनकी नैतिक जिम्मेवारी है कि किसानों को हक व अधिकार दिलाने के लिए उनके साथ खड़ा रहूं.
अन्य वक्ताओं ने कहा कि विस्थापित किसान संघर्ष समिति अपनी 13 सूत्री मांगों व मजदूर संघ अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष के रास्ते पर चल पड़ा है. सरकार, प्रशासन व दोनों परियोजनाओं के पदाधिकारियों को 12 फरवरी तक का समय दिया जाता है. अगर वार्ता कर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो 14 फरवरी को एनटीपीसी गेट पर आमसभा की जायेगी और 15 फरवरी से बीआरबीसीएल परियोजना को अनिश्चितकालीन बंदी के लिए धरना देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










