गिरफ्तार अपराधी ने दो साथियों के बताये नाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

अपराधियों की तलाश में रात भर छापेमारी करती रही पुलिस मामला बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के पास पेट्रोल पंप लूट का औरंगाबाद (ग्रामीण) : जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के पास बुधवार की रात पेट्रोल पंप पर लूट की घटना काे अंजाम देने पहुंचे चार अपराधियों में से तीन तो […]
विज्ञापन
अपराधियों की तलाश में रात भर छापेमारी करती रही पुलिस
मामला बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के पास पेट्रोल पंप लूट का
औरंगाबाद (ग्रामीण) : जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के पास बुधवार की रात पेट्रोल पंप पर लूट की घटना काे अंजाम देने पहुंचे चार अपराधियों में से तीन तो फरार हो गये, जबकि एक अपराधी सुनील कुमार राम को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी.
सूचना पर पहुंची बारुण थाने की पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर औरंगाबाद ले गयी. सदर अस्पताल में अपराधी का इलाज किया जा रहा है.
अपराधी की पहचान नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के काला पहाड़ के रहनेवाले राम सुनील के रूप में हुई है. उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस, एक खोखा व 8806 रुपये बरामद किये गये हैं. इस मामले में बारुण थाने में पेट्रोल पंप के कैशियर राम कुमार चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
औरंगाबाद सदर अस्पताल में भरती अपराधी सुनील राम से एसपी बाबू राम व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने घंटों पूछताछ की. एसपी ने बताया कि अपराधी ने कई राज खोले हैं. उसकी निशानदेही पर कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधी सुनील राम ने अपने दो साथियों छोटू कुमार व मंजीत कुमार के नाम बताये हैं, जो पेट्रोल पंप लूटने की घटना के दौरान उसके साथ थे.
सूचना है कि पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार की रात ही सुनील को लेकर जसोइया गांव गयी थी. उससे किसी व्यक्ति या किसी मकान की पहचान करायी जानी थी. लेकिन, गांव पहुंचने पर सुनील ने उन्हें कुछ भी नहीं बताया. सूत्र यह भी बताते हैं कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की गयी. जानकारी मिली है कि इन अपराधियों के संबंध बाइक चोर गिरोह से हो सकते हैं. फिलहाल, पुलिस कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










