जदयू से निकाले गये 26 लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : पिछले साल विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में जदयू प्रदेश कमेटी ने छात्र समागम के प्रदेश महासचिव निखिल कुमार के अलावा पार्टी की औरंगाबाद जिला कमेटी से 26 नेताओं व कार्यकर्ताओं को छह वर्षों के लिए निकाल दिया है. जदयू की जिला कमेटी से निष्कासित किये गये नेताओं […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : पिछले साल विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में जदयू प्रदेश कमेटी ने छात्र समागम के प्रदेश महासचिव निखिल कुमार के अलावा पार्टी की औरंगाबाद जिला कमेटी से 26 नेताओं व कार्यकर्ताओं को छह वर्षों के लिए निकाल दिया है. जदयू की जिला कमेटी से निष्कासित किये गये नेताओं व कार्यकर्ताओं में दो प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, नौ महासचिवों, सात जिला उपाध्यक्षों, दो प्रखंड अध्यक्षों व एक सलाहकार समिति के सदस्य आदि हैं.
यह जानकारी जदयू के जिला प्रवक्ता तेजेंद्र कुमार सिंह ने दी.
जिला प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आदेश पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी शर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम अवतार प्रसाद, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, मदनपुर के प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह, युवा प्रकोष्ठ के नलिनी रंजन कुमार, जिला महासचिव बाढू भूइंया, संतोष पाठक, नीरज कुमार उर्फ मंटू सिंह, बृजनंदन चंद्रवंशी, सत्येंद्र शर्मा, नरेश चंद्रवंशी, महेश चौधरी, बालेश्वर शर्मा व सुरिष्ठ सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अनिल ठकराल, रविंद्र सिंह, कृष्णा यादव व महामाया ठाकुर, जिला सचिव पप्पू ज्वाला सिंह व गुलाबचंद चौधरी, सलाहकार समिति सदस्य रवींद्र कुमार सिंह को छह वर्षों के लिए जदयू से निष्कासित किया गया है. ये सभी पदाधिकारी पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त थे.गौरतलब है कि अब तक कुल 28 लोग जदयू से पार्टी विरोधी कार्यों के आरोप में निष्कासित किये जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










